आगरा में कोरोना से 5वीं मौत 165 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में कोरोना वायरस काफी तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह प्रदेश के 21 और मरीज कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। आगरा में ये कोरोना वायरस से पांचवीं मौत है। शहर के नई बस्ती धूलिया गंज निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की आज सुबह 9:30 बजे मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है मृतक बुजुर्ग जमाती के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हुए थे। उनकी 10 अप्रैल को रिपोर्ट आई थी जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गए थे। वह चार साल डायलिसिस पर भी थे। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बुजुर्ग की मौत की पुष्टि की। यूपी में अब तक कोरोना से 14 लोगों की मौत: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौतें आगरा में 5 हुई हैं। इसके बाद मुरादाबाद में दो मौत, जबकि लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, बस्ती, बुलंदशहर, मुरादाबाद और कानपुर में 1-1 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस से पहली मौत हुआ। 64 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा था दम। यूपी में कुल मरीजों की संख्या हुई 748: गुरुवार सुबह प्रदेश में 21 नए मरीजों की रिपोर्ट में कोरोना वायरस पॉजिटिव निकला है। इनमें से 19 मरीज सिर्फ आगरा के ही हैं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में अब 748 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए है। लखनऊ के केजीएमयू में बुधवार की रात 929 मरीजों की जांच की गई जिसमें से 21 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।